M.S VERMA
MANOJ KUMAR
जसवंतनगर में किराना स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखजसवंतनगर। कैस्त स्थित गंगा किराना स्टोर एवं दोना-पत्तल केंद्र में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। दुकान बंद होने के कारण आग की जानकारी समय रहते नहीं हो सकी। शटर के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पड़ोसियों ने तत्काल दुकान मालिक विजय प्रताप पुत्र लाखन सिंह को सूचना दी। विजय प्रताप मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर बंद था और आग की गर्मी से ताले भी तप चुके थे। ताले खोलने का प्रयास असफल होने पर लोगों ने किसी तरह ताले तोड़कर शटर खोला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
आग तेजी से फैल रही थी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। किराना सामग्री के साथ दोना-पत्तल, चावल, रिफाइंड, बिस्किट, दाल, तेल समेत अन्य सामान और फ्रिज भी आग की चपेट में आ गए।
दुकान मालिक के मुताबिक रक्षाबंधन के चलते शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने धुआं निकलने की सूचना दी। प्रारंभिक तौर पर फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
दुकान मालिक ने बताया कि अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

